फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   रावण राज खत्म, कुनबे के साथ दशानन राख

रावण राज खत्म, कुनबे के साथ दशानन राख

Mon, 06 Oct 2014 05:34 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Mon, 06 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/झूलाघाट। श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से होने वाली सदर की रामलीला और रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित की जाने वाली टकाना की रामलीला में शुक्रवार को आधी रात के बाद रावण, कुंभकर्ण और रावण परिवार के सदस्यों का अंत हो गया। आधी रात के बाद करीब एक बजे रावण परिवार के सदस्यों के पुतले फूंके गए। रावण का अंत हो जाने पर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान विजयी मुद्रा में दरबार में आते हैं। कल रात दोनों स्थानों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

गंगोलीहाट की रामलीला में भरत वन जाकर राम और लक्ष्मण को वापस लाने का प्रयास करते हैं लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वह भगवान राम के खड़ाऊं लेकर लौट आते हैं। इससे पहले राम के वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती रामलीला में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने भगवान राम के आदर्श पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर गणेश बोरा, मनोज मेहरा, नरेंद्र रावल, आशु पंत, कैलाश सिंह, कैलाश पंत, मुन्ना उप्रेती, मोहन उप्रेती, देवी प्रसाद रावल, मालती आर्या, पूरन सिंह आदि थे। उधर, सरस्वती कला मंडल बिलाई ने भी रामलीला मंचन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

झूलाघाट की राम जन्म के साथ ही रामलीला शुरू हो गई है। इससे पहले नारद मोह का मंचन हुआ। झूलाघाट की रामलीला 113 वर्ष में प्रवेश कर गई है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने बताया कि रामलीला 14 अक्तूबर तक चलेगी। इस बार रामलीला नए मैदान में हो रही है। रामलीला संपन्न कराने में हरिबल्लभ भट्ट, जानकी कापड़ी, भुवन पंगरिया, खीमानंद भट्ट आदि सहयोग दे रहे हैं। रामलीला देखने के लिए दूर- दूर से लोग आते हैं। डीडीहाट में रामलीला रविवार से शुरू होगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित भंडारी ने बताया कि इस बार ध्वनि और प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed