{"_id":"117-88192","slug":"Pithoragarh-88192-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागृति कालोनी में पार्क का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागृति कालोनी में पार्क का उद्घाटन
Pithoragarh
Updated Mon, 06 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यहां जागृति कालोनी में बनाए गए पार्क का पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने उद्घाटन किया। पार्क के लोग 18 वर्ष से पार्क बनाने की मांग कर रहे थे। इस बार उनकी मुराद पूरी हो गई है। अब बच्चों को पार्क में खेलने की सुविधा मिल जाएगी। लोगों को घूमने फिरने के लिए भी एकांत जगह मिल जाएगी।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पार्क के पास गेट का निर्माण किया जाएगा। पानी के निकास के लिए नाली बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में लोगों की सुविधा के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। रास्तों और लाइट की बेहतर व्यवस्था के साथ साथ नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। जागृति कालोनी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र खनका, उपाध्यक्ष मनोज पंत ने पार्क की स्थापना हो जाने पर आभार जताया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन पाटनी, मो. आसिफ, जिला महामंत्री डीडी उपाध्याय, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चंद्र सिंह महर, शिव सिंह, नितिन, राजू, सभासद विक्रम वाल्मीकि सहित तमाम लोग थे।