फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   प्रमुखों और उप प्रमुखों ने ली शपथ

प्रमुखों और उप प्रमुखों ने ली शपथ

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के आठों विकासखंडों में शुक्रवार को प्रमुख और उप प्रमुखों का शपथग्रहण समारोह संपन्न हो गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी आज ही शपथ दिलाई गई। इसी के साथ क्षेत्र पंचायतों का विधिवत गठन हो गया है।
विज्ञापन

विण में प्रमुख दीपिका बोहरा, ज्येष्ठ उपप्रमुख हीरा सिंह, कनिष्ठ प्रमुख शकुंतला के साथ सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। गंगोलीहाट में प्रमुख गंगा देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख मीना गंगोला, कनिष्ठ उपप्रमुख कमल सिंह ने सदस्यों के साथ शपथ ली। धारचूला में प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, ज्येष्ठ उपप्रमुख सुंदर सिंह, कनिष्ठ उपप्रमुख दौलत सिंह ने गरिमामय माहौल में शपथ ली। बेड़ीनाग में प्रमुख रेखा भंडारी, ज्येष्ठ उपप्रमुख केसी पंत, कनिष्ठ उपप्रमुख दीपा देवी ने अपने सदस्यों के साथ शपथ ली। मूनाकोट में प्रमुख गजेंद्र कुमार, ज्येष्ठ उपप्रमुख दरपान सिंह, कनिष्ठ उपप्रमुख सुनीता देवी ने पूरे जोश के साथ शपथ ली। कनालीछीना में प्रमुख प्रशांत भंडारी, ज्येष्ठ उपप्रमुख उमाकांत, कनिष्ठ उपप्रमुख जगदीश कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। डीडीहाट में ब्लाक प्रमुख जयंती देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख अजित पाल डसीला और कनिष्ठ उपप्रमुख प्रवीण कुमार ने सदस्यों के साथ शपथ ली। मुनस्यारी में प्रमुख नरेंद्र सिंह रावत, ज्येष्ठ प्रमुख जसौदा देवी, कनिष्ठ प्रमुख देवकी देवी सहित 37 सदस्यों ने शपथ ली।
विज्ञापन

शपथग्रहण के लिए विण में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, मूनाकोट में भूमि संरक्षण अधिकारी विजय देवराड़ी, कनालीछीना में परियोजना निदेशक नरेश कुमार, डीडीहाट में एसडीएम जयभारत सिंह, धारचूला में एसडीएम प्रमोद कुमार, मुनस्यारी में एसडीएम एके शुक्ला, बेड़ीनाग में एसडीएम हेमंत वर्मा, गंगोलीहाट में सहायक निबंधक एमएस मर्तोलिया को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed