फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बरसात में कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

बरसात में कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

Wed, 16 Jul 2014 04:16 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Wed, 16 Jul 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तहसील प्रशासन ने आपदा के सीजन को देखते हुए कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। नदी, नालों और खतरनाक स्थानों पर रह रहे परिवारों को तत्काल शिफ्ट करने का फैसला लिया है। आपदा की स्थिति में प्रभावित होने वाले लोगों के रहने के लिए कई सरकारी भवनों की सूची तैयार कर ली गई है। पिछले साल आई आपदा को देखते हुए इस बार प्रशासन ने अभी से अलर्ट जारी कर दिया है। कहा है कि मौसम के संबंध में होने वाली हर भविष्यवाणी को गंभीरता से लिया जाए। उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने जिलाधिकारी एचसी सेमवाल से मिले निर्देश के बाद आज यहां तहसील सभागार में पूर्ति विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, लोनिवि, विकासखंड विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि इस समय हर प्रकार के खनन पर रोक लगी है। यदि कोई व्यक्ति खनन करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कर्मचारियों से तैनाती स्थल पर बने रहने और हर वक्त मोबाइल ऑन रखने को कहा है। एसडीएम ने बताया कि आपदा की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए मुनस्यारी में श्रींग कंपनी के भवन, पर्यटक आवासगृह, सैनिक विश्रामगृह, आईटीआई भवन, सभी राजकीय इंटर कालेजों की सूची तैयार कर ली गई है। खोज और बचाव के लिए जितनी सामग्री की जरूरत है उसे तत्काल आपदा प्रबंधन विभाग से मंगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से कहा गया है कि आवश्यक दवाएं मंगा लें। कहीं से भी आपदा की जानकारी मिले तो तत्काल मौके पर पहुंचना होगा। संवादहीनता की स्थिति किसी भी दशा में न आने दी जाए। बीएसएनएल के खिलाफ मुकदमा होगा मुनस्यारी। यहां भारत संचार निगम की संचार सेवा तीन दिन से भंग है। उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने बीएसएनएल के अधिकारियों को नोटिस जारी कर कहा है कि यदि तीन दिन में सेवा बहाल नहीं हुई तो आवश्यक सेवा को बाधित करने के जुर्म में मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। बीएसएनएल की सेवा ठप होने से गांवों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed