फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नगर पंचायत में खिला कमल

नगर पंचायत में खिला कमल

Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
डीडीहाट/धारचूला/गंगोलीहाट। पिथौरागढ़ जिले की तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर भाजपा भारी पड़ी। उसने दो पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया। जबकि कांग्रेस को एकमात्र धारचूला सीट से संतोष करना पड़ा। तीनों स्थानों पर मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू हो पांच घंटे के भीतर निपट गया।
विज्ञापन

डीडीहाट नगर पंचायत में कुल 4102 वोटों में से 3250 लोगों ने मतदान किया। 1055 वोट लाकर भाजपा के कवींद्र शाही ने 507 वोटों के अंतर से शानदार जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार एडवोकेट सत्यवान मर्तोलिया को 548 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पा देउपा को मात्र 456 मत मिले। चुनाव मैदान में उतरे शेष चार उम्मीदवारों को एक सौ से भी कम वोट मिले। इन चारों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। रिटर्निंग अफसर बीएस फोनिया ने नतीजों की घोषणा की। उन्होंने विजयी उम्मीदवार को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन

धारचूला नगर पंचायत में कुल 4838 वोटों में से 2811 मत पड़े। 1099 वोट लाने वाली कांग्रेस की दशरथी खैर ने यहां शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की ही विद्रोही प्रत्याशी दशरथी गर्ब्याल को 264 मतों से पराजित किया। भाजपा को यहां तीसरा स्थान मिला। उसकी प्रत्याशी उर्मिला कुटियाल को मात्र 585 वोट मिले। जबकि भाजपा की बागी उम्मीदवार सनम कुटियाल को महज 230 वोट मिले। इन दोनों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। आरओ प्रमोद कुमार ने विजयी प्रत्याशी दशरथी खैर को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार नगर पंचायत बनी गंगोलीहाट में अध्यक्ष पद की चाभी भाजपा के विमल रावल को मिली। उन्हें यहां पड़े 3250 मतों में से 740 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी पूरन रावल ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। उन्होंने 721 वोट प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर आए कांग्रेस के गणेश बोरा को 506, शंकर लाल चौधरी को 487 और दुर्गादत्त पंत को 409 वोट मिले। यहां कुल आठ प्रत्याशियों में से पूरन रावल को छोड़ शेष छह की जमानत जब्त हो गई। रिटर्निंग अफसर अनुराग आर्या ने चुनाव नतीजों की घोषणा की और विजेता को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed