{"_id":"117-46596","slug":"Pithoragarh-46596-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सेवा को आईटीबीपी को मिले 51 जवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सेवा को आईटीबीपी को मिले 51 जवान
Pithoragarh
Updated Wed, 19 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 18 दिसंबर 2012 मंगलवार को सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर जाजरदेवल स्थित अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र में 51 रिक्रूट देश सेवा की शपथ लेने के साथ ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में शामिल हो गए। 24 सप्ताह के कड़ी मशक्कत वाले प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद ये सिपाही देश सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पासिंग आउट परेड के दौरान जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 51 सिपाहियों में 36वीं वाहिनी को 17 और 14वीं वाहिनी को 34 सिपाही मिले हैं।
दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में परेड प्रभारी जय प्रमोद सिंह के नेतृत्व में रिक्रूटों ने मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक गणेश सिंह मर्तोलिया और वाहिनी के अधिकारियों को परेड के निरीक्षण के दौरान सलामी दी। इसके बाद वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी राजेंद्र मीणा ने जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डीआईजी मर्तोलिया ने कहा कि आईटीबीपी के जवान देश की उत्तरी सीमा की हिफाजत करने के साथ-साथ नक्सल प्रभावित इलाकों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आईटीबीपी जिला प्रशासन को भी विभिन्न कार्यों में सहयोग देती आई है। उन्होंने वाहिनी द्वारा न्यू सोबला, थल और बीसाबजेड़ गांव में चले राहत एवं बचाव कार्यों में दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया।
14वीं वाहिनी के सेनानी रणवीर सिंह ने बताया कि रिक्रूटों को वाहिनी के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा हथियार चलाना, ड्रिल, आत्मरक्षा, मैप रिडिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। सभी ने पूरी ईमानदारी, मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण के दौरान सिखाई गई विद्याओं को ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सिंह कार्की, पुलिस उपाधीक्षक एसके सिंह, वाहिनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।