{"_id":"117-44218","slug":"Pithoragarh-44218-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों में जिज्ञासा बढ़ाने को कार्यक्रम आवश्यक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों में जिज्ञासा बढ़ाने को कार्यक्रम आवश्यक
Pithoragarh
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कालेज में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2012 का आगाज हो गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या दीना उप्रेती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होेंने विद्यार्थियों में अन्वेषण के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनोें की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्र्यक्रम का संचालन करते हुए बिण विकासखंड के विज्ञान समन्वयक मोहन चंद्र पाठक ने कहा कि देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील की। जिला विज्ञान समन्वयक डा. विकास पंत ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव, विज्ञान मेले और विज्ञान ड्रामे में जिले भर के बाल वैज्ञानिक अपने मॉडलों के साथ भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र देवलाल, रमेश चंद्र शर्मा, एनएस बिष्ट, लक्ष्मी दत्त शर्मा, दिनेश भट्ट, महेश जोशी, नीरज जोशी, गंगा पंत, मुकेश उपाध्याय, कौस्तुबानंद जोशी, आदि मौजूद थे।