फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ललिता, नूतन और किरन के नाम रहा दूसरा दिन

ललिता, नूतन और किरन के नाम रहा दूसरा दिन

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पंचायती एवं युवा क्रीड़ा विभाग (पायका) के तत्वावधान में जीआईसी खेल मैदान में चल रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 16 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में ललिता महर ने पहला, बबीता खनका ने दूसरा और माया बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गोला क्षेपण में नूतन भंडारी पहली, मोनिका पानू दूसरी और नंदा धामी तीसरी रही। लंबी कूद में किरन खड़ायत, अमृता, सुनीता और 1500 मीटर की दौड़ में बबीता खनका, ललित महर और माया बिष्ट ने क्रमश:पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर की दौड़ में बबीता खनका, पूरन बिष्ट और जानकी बिष्ट ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए। चक्काक्षेपण में नूतन भंडारी ने पहला, पुष्पा वर्मा ने दूसरा और मोनिका पानू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

16 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में लक्ष्मण सिंह ने पहला, सुरेंद्र गोस्वामी ने दूसरा और अनिल कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कृष्ण कुमार पहले, चंद्रशेखर दूसरे और देवेंद्र पिपलिया तीसरे स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में भूपेंद्र सिंह, मुकेश राम और पंकज सिंह न क्रमश:पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर की दौड़ में सुनील चंद ने पहला, लक्ष्मण सौन ने दूसरा और किशोर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में सुनील चंद, अनिल कुमार और जगदीश सिंह ने क्रमश:पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्काक्षेपण में पंकज सिंह अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में नेहा रौतला, शोभा और शकुंतला मेहता ने क्रमश:पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर की दौड़ में सीमा कुंवर ने पहला, गीता नायक ने दूसरा और सरोज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में कविता बेरी ने पहला, शकुंतला मेहता ने दूसरा और भावना साह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल संपादन में भुवन प्रकाश उप्रेती, आनंद सिंह, भूपेंद्र सिंह चौहान, महेश प्रसाद, जीवन सिंह खोलिया, मनोज कुमार वर्मा, प्रकाश चंद्र उप्रेती, पुष्कर सिंह रावत, अर्जुन कुमार, दिनेश चंद्र पाटनी, दीपक चंद्र कोठारी ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चंद्र पांडेय, महेश चंद्र भट्ट, डीएन पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed