{"_id":"117-43041","slug":"Pithoragarh-43041-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"राईआगर में शुरू हुआ आईटीआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राईआगर में शुरू हुआ आईटीआई
Pithoragarh
Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में आठवां औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अस्तित्व में आ गया है। राईआगर में स्थापित इस आईटीआई का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्या ने इस औद्योगिक संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि आर्या ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा मौजूदा दौर की बड़ी जरूरत है। ताकि लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा सके। इसके मद्देनजर सरकार ने यहां आईटीआई की स्थापना की है। इसके लिए जल्द ही भूमि की तलाश करने की बात भी उन्होंने कही। विशिष्ट अतिथि दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद कार्की ने कहा कि क्षेत्र में आईटीआई खुलने से नौजवानों के लिए प्रशिक्षित होकर रोजगार की राह आसान हो सकेगी।
फिलहाल यह आईटीआई किराए के भवन में संचालित किया गया है। इसमें इस समय इलेक्ट्रिकल का एकमात्र ट्रेड है। कुछ अन्य ट्रेड जल्द खोलने की बात कही गई है। पिथौरागढ़ आईटीआई के प्राचार्य आरएस मर्तोलिया ने बताया कि फिलहाल इसमें 16 छात्रों ने दाखिला लिया है। एक अनुदेशक, तीन कार्यदेशक एवं दो अन्य कर्मी यहां तैनात किए गए हैं। एमसी जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पान सिंह कार्की, मनोहर पंचपाल, देवेंद्र सिंह मेहता, भोपाल सिंह बोहरा, कैलाश खाती आदि ने विचार रखे। राईआगर का आईटीआई जिले की आठवीं संस्था है।