फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मुंबई के पर्यटकों की कार से सामान चोरी

मुंबई के पर्यटकों की कार से सामान चोरी

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुनस्यारी। मुंबई के पर्यटकों की कार का शीशा तोड़कर चोर अंदर रखा लैपटॉप और अन्य सामान ले उड़े। पुलिस ने चोरी का आधा सामान बरामद कर लिया है। चोरों को पकड़ने की कोशिश भी तेज कर दी गई है। पर्यटन नगरी में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है।
थ्रीजा डो का परिवार मुंबई से पर्यटक नगरी मुनस्यारी में घूमने आया था। इस बीच उनका पूरा परिवार पास के नंदा देवी मंदिर में दर्शन के लिए गया। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। इस बीच अज्ञात चोरों ने दिन के एक बजे के आसपास उनकी कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर उनके कार में मौजूद लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। मंदिर से लौटने के बाद जैसे ही परिवार कार के पास पहुंचा तो सन्न रह गया। उनका सारा सामान चोरी हो गया था। उन्होंने तत्काल थाना कोतवाली मुनस्यारी में इसकी शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन

एसआई सुरेंद्र नेगी, महिला कांस्टेबल पुष्पा सती और होमगार्ड कुशल सिंह ने मौका मुआयना किया। इस बीच घटना स्थल से कुछ ही दूर झाड़ियों के पीछे उनका कुछ सामान बरामद किया गया। जिसमें लैपटॉप और कुछ कपड़े पड़े मिले। चोरों और बाकी के सामान का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed