फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   94 examination centers sanitized before board exams.

बोर्ड परीक्षाओं से पहले सैनिटाइज किए 94 परीक्षा केंद्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
94 examination centers sanitized before board exams.
परीक्षा केंद्रों को सेनिटाइज करते कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर आगामी 22, 23 एवं 24 जून को आयोजित होने वाली उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की शेष परीक्षाओं के प्रारंभ होने से पहले जिले के सभी 94 परीक्षा केद्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है। 21 जून को पुनः इन सभी परीक्षा केद्रों को सैनिटाइज कराया जाएगा। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण वर्ष 2020 की उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा जिसमें इंटरमीडिएट में तीन और हाईस्कूल में दो विषयों की परीक्षाएं नहीं हो पाईं थीं। यह परीक्षाएं 22, 23 व 24 जून को दो पालियों में सम्पन्न होंगी। जिसमें प्रथम पाली में हाईस्कूल की तथा द्वितीय में इंटरमीडिएट की परीक्षा सम्पन्न होगी। जिले में कुल 94 परीक्षा केन्द्र हैं। कोविड-19 के तहत विभिन्न विद्यालयों में क्वारंटीन सेंटर भी बनाए गए थे। एहतियातन संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी केंद्रों में सफाई के साथ ही सैनेटाइज का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed