{"_id":"5bec55d1bdec2269960bc319","slug":"91542215121-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नहीं मिल रहा आईटीआई का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नहीं मिल रहा आईटीआई का लाभ
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वर्ष 1985 में मुनस्यारी में खोले गई आईटीआई का लाभ युवाओं को नहीं मिल पा रहा है। करीब एक करोड़ रुपये का भवन बनाने के बावजूद इसमें टंकण और डाटा एंट्री ऑपरेटर के अलावा अन्य किसी विषय का प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है। इससे क्षेत्र के युवाओं में असंतोष है। लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सिलाई, कड़ाई, मोटर मैकेनिक, इलैक्ट्रीशियन की शाखा खोलने की मांग की है।
ज्ञापन में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री केदार सिंह लस्पाल ने कहा कि वर्ष 1985 में मोटर मैकेनिक, इलैक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक और टंकण विषय के साथ आईटीआई खोला गया था। बाद में भवन निर्माण न होने से टंकण के अलावा अन्य विषयों को यहां से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया। कहा कि पिछड़ा और जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण उक्त संस्थान से युवाओं को कोई फायदा नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा है कि क्वीरी, जिमियां, साईपोलू, लीलम, बुई, पातो, कुल्थम, लैंगाढिलम गांवों को अब तक सड़क से वंचित रखा गया है। क्षेत्र में मोबाइल टावर और स्वास्थ्य सेवाएं नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतें होती है। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन
किसानों की समस्या नहीं हुई दूर
पिथौरागढ़। किसान संघर्ष संगठन मुनस्यारी के महेश रावत ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क चौड़ीकरण के सर्वे में हुई विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण में काटी जा रही नाप जमीनों का मुआवजा वर्तमान सर्किल दर पर देने और सर्वे में छूटे हुए मकानों का पुन: मूल्यांकन कराने की मांग की है। ब्यूरो