{"_id":"5aba809f4f1c1beb3f8b542f","slug":"91522172063-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग पर लटकी जीप, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग पर लटकी जीप, हादसा बचा
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। तहसील के सिमल्ता में मंगलवार को मैक्स जीप अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। रेलिंग में जीप रुकने से जानमाल को नुकसान नहीं हुआ। अलबत्ता वाहन पुल की रेलिंग पर लटकने से बेड़ीनाग-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर सवा दो घंटे तक जाम लग गया।
मंगलवार सुबह गणाईगंगोली से मैक्स जीप (यूके 02 टीए-0465) बेड़ीनाग जा रही थी। जीप में चालक जगदीश कुमार पुत्र बहादुर राम निवासी ऐरगड़ जखेड़ा और एक अन्य व्यक्ति था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक उसे वाहन चलाना सिखा रहा था। सुबह करीब पौने नौ बजे वाहन अनियंत्रित होकर सिमल्ता के पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। वाहन के दो टायर पुल से बाहर लटक गए।
पुल की रेलिंग में वाहन रुकने से हादसा बच गया। बताया जा रहा है कि हादसा होते ही वाहन चलाना सीख रहा व्यक्ति मौके से भाग निकला। वहीं, पुल पर वाहन लटकने से सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। जीप को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। करीब 11 बजे जीप को पुल से हटाया जा सका।