{"_id":"5a4680bb4f1c1b8b688bb2c4","slug":"91514569915-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी संचार कंपनी के खिलाफ युकां का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी संचार कंपनी के खिलाफ युकां का प्रदर्शन
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। निजी संचार कंपनियों की लचर सेवाओं के खिलाफ युवा कांग्रेस का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को युवा कांग्रेसियों ने निजी कंपनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कहा गया कि निजी कंपनी ने लोगों को 4 जी और 3 जी सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन अब लोगों को 2 जी सेवा भी सही से नहीं मिल पा रही है।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि निजी संचार कंपनियों के इस तरह के रवैए से आम ग्राहक के साथ-साथ व्यापारी और कर्मचारी भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल की खस्ताहाल सेवाओं को देखते हुए लोगों ने निजी कंपनियों को अपनाना शुरू किया था, लेकिन इन कंपनियाें की सेवाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही है।
चेतावनी दी कि यदि दस दिन के भीतर सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो निजी कंपनी के कार्यालयों में तालाबंदी कर दी जाएगी। इस निजी कंपनी का कोई भी अधिकारी यहां नहीं बैठता है। सिर्फ डीलर ही यहां पर हैं। इस कारण समस्या समाधान के बारे में कोई आश्वासन नहीं मिल पाया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस महासचिव शुभम बिष्ट, करन सिंह, कमल भंडारी, राजू नेगी, अमित जोशी, आनंद धामी, सागर कुमार, उज्जवल लोहिया आदि युवा थे।