{"_id":"595535604f1c1b2a5a8b45b0","slug":"91498756448-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरी कुम्डार सड़क की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरी कुम्डार सड़क की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नैनीसैनी से कनारी पाभै होते हुए सेरी कुम्डार जाने वाली सड़क की दुर्दशा के खिलाफ बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जानबूझकर सड़क की दशा नहीं सुधार रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि जब कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के विधानसभा क्षेत्र में ही सड़कों का यह हाल है तो अन्य इलाकों के बारे में खुद सोचा जा सकता है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश कसनियाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचे लोगों ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि उसमें पैदल चल पाना भी संभव नहीं है। वाहन चालक भी इस सड़क पर चलने से घबराते हैं। कहा कि 16 अगस्त को इस इलाके में होने वाले मेले का उद्घाटन करने कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को आना है। उससे पहले यदि सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने अब तक सड़क के गड्ढों को पाटने और टूटी दीवारों की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है।
प्रदर्शन में लाल सिंह बिष्ट, चंचल सिंह महर, चंद्र बहादुर बम, किशन चंद, मुन्ना सिंह महर, गणेश सिंह, हरीश सिंह बिष्ट आदि लोग थे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को आदेश दिए कि तत्काल सड़क की दशा सुधारें।