{"_id":"5b82e03042c7924650409697","slug":"81535303728-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की मांग को लेकर छह सितंबर को बंद रहेगा डीडीहाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की मांग को लेकर छह सितंबर को बंद रहेगा डीडीहाट
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एक मंच पर आ गए हैं। जिले की मांग को लेकर छह सितंबर को डीडीहाट बंद रहेगा। जिला बनाओ संघर्ष समिति को कई संगठनों का समर्थन मिला है।
रविवार को हुई बैठक में डीडीहाट बंद पर विचार-विमर्श किया गया। तय हुआ कि 15 लोगों की टीमें प्रत्येक मोहल्ले में जाकर लोगों को एकजुट करेगी। पांच सितंबर तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। आसपास के गांवों की जनता और प्रधानों से समर्थन मांगा जाएगा। वर्किंग कमेटी के संयोजक डीएस पांगती ने बताया कि जिला गठन को लेकर भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी का समर्थन मिला है।
अन्य दलों और संगठनों से भी सहयोग मांगा जा रहा है। इधर, छह सितंबर के बंद को टैक्सी यूनियन ने भी समर्थन दिया है। बंद के दिन डीडीहाट से किसी भी स्टेशन के लिए टैक्सियां संचालित नहीं होंगी। बैठक में वर्किंग कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।