{"_id":"5b0c352a4f1c1b9b6e8b4fd6","slug":"81527526698-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज अंधड़ से उड़ी टिन की छतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज अंधड़ से उड़ी टिन की छतें
Updated Mon, 28 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मौसम विज्ञान की चेतावनी के अनुरूप अंधड़ ने दस्तक दे दी है। सोमवार शाम आए अंधड़ की चपेट में आकर कई कच्चों घरों की टिन की छत उड़ गई। जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सोमवार शाम साढ़े छह बजे मुख्यालय समेत जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ अंधड़ आया। करीब आधा घंटा तक अंधड़ ने तांडव मचाया। इससे मुख्यालय समेत जिलेभर में कच्चे घरों की घास-फूस, टिन की छतें उड़ने की सूचना है। देर शाम तक तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल गरजते और चमकते रहे। दिनभर मौसम खुला रहने के बाद शाम को बिगड़े मौसम से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मौसम के इस बदले रुख के बीच लोगों को जल्दी घरों और दुकानों में दुबकना पड़ा। आपदा प्रबंधन विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर, अंधड़ आने की चेतावनी जारी की है।
चंपावत/लोहाघाट। रविवार की देर शाम अंधड़ के साथ हुई हल्की बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई। अंधड़ से पाटी के गागर गांव में एक गोशाला की छत उड़ गई। बारिश से किसानों की गेहूं, जई की काटी हुई फसल भी आंशिक रूप से भीग गई। रविवार को आए अंधड़ के कारण पाटी ब्लॉक के गागर गांव में भैरव दत्त की गोशाला की छत उड़ गई। तेज अंधड़ के वक्त गृह स्वामी भैरव दत्त गोशाला में ही था, जिसे मामूली चोटें आई। सोमवार को भी दोपहर में अचानक बूंदाबांदी हुई।