{"_id":"5b044f044f1c1b5c798b5bb0","slug":"81527009028-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के ट्रैकरों का दल मिलम ग्लेशियर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के ट्रैकरों का दल मिलम ग्लेशियर रवाना
Updated Tue, 22 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। गुजरात के अहमदाबाद का 15 सदस्यों का दल ट्रेकिंग के लिए मिलम ग्लेशियर रवाना हुआ। टफर एडवेंचर ग्रुप के नेतृत्व में अहमदाबाद से आया पर्यटकों का दल सुबह 8.30 बजे रवाना हुआ। 64 किलोमीटर के इस रूट को यह दल एक तरफ पांच दिन में पूरा करेगा। यह दल लीलम, बोग्डियार, नहरदेव, रिलकोट होते हुए करीब 5500 मीटर पर स्थित मिलम ग्लेशियर पहुंचेगा।
टीम लीडर एस दिनेश ने बताया कि इस दल के ज्यादातर सदस्य 26 वर्ष से कम के हैं। पहली बार मुनस्यारी आया यह दल 10 दिनों बाद मिलम से वापस मुनस्यारी पहुंचेगा। दल के सबसे कम 12 साल के ट्रैकर आर्या कंटारिया ने बताया कि वह मिलम ग्लेशियर देखने को काफी उत्सुक हैं।
अमर उजाला से हुई बातचीत में इस ट्रैकर ने बताया कि मुनस्यारी का नाम काफी सुना था, मगर चारों तरफ धुंध होने से पंचाचूली सहित अन्य पर्वतों के दर्शन नहीं हुए। स्थानीय स्तर पर मुनस्यारी स्थित मयंक होटल ट्रैकिंग दल को सभी जरूरी सामग्री मुहैय्या करा रहा है। होटल संचालक प्रताप राम ने बताया कि दल से मिलम ग्लेशियर सहित मल्ला जोहार भ्रमण के दौरान गंदगी न करने तथा पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की गई है।