{"_id":"5a68c0054f1c1b7e268b6255","slug":"81516814341-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में गरजे धारचूला के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में गरजे धारचूला के ग्रामीण
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सड़क, पानी, डॉक्टर जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित धारचूला के दूरस्थ सोसा गांव के लोग 180 किमी की दूरी तय कर मुख्यालय पहुंचे और कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने बताया कि क्षेत्र के एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी समय से चिकित्सक नहीं है। ऐसे में उनका स्वास्थ्य भगवान भरोसे चल रहा है। पीएमजीएसवाई योजना के तहत सड़क निर्माण के दौरान पेयजल लाइन टूट गई थी। तब से सड़क का कोई सुधलेवा नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नारायण आश्रम से पस्ती तक स्वीकृत हुआ मार्ग निर्माण की बाट जोह रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग और प्रशासन उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान ग्राम प्रधान कमला देवी, हिमांशु वर्मा, भूपेश बिष्ट, सुरेंद्र कुमार, विनोद मर्तोलिया, राहुल कुमार, उमाशंकर, दीपक आदि थे।