{"_id":"5a42858c4f1c1b6a118ba350","slug":"81514309004-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका अभिप्रेरण शिविर में कई जानकारियां दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका अभिप्रेरण शिविर में कई जानकारियां दी
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट/थल (पिथौरागढ़)। रमसा के तहत राइंका चौरपाल में बालिका अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा रावत ने बालिकाओं को सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी। उधर, थल के राजकीय उमावि आमथल में बालिकाओं को स्वास्थ्य की जानकारी एवं आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
राइंका चौरपाल के शिविर में माध्यमिक कक्षाओं की छात्राओं के लिए निबंध एवं कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। रमसा प्रभारी एचएस बाफिला, विज्ञान के शिक्षक महेंद्र पाल ने शिविर में महिला अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। राउमावि आमथल में मुख्य अतिथि फार्मेसिस्ट रघुवर दत्त कांडपाल ने छात्राओं को स्वस्थ रहने की जानकारी दी।
नारायणनगर महाविद्यालय के मुक्केबाज प्रशिक्षक कैलाश सिंह कार्की ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। शिविर का संचालन आनंद स्वरूप, गोविंद सिंह कार्की ने किया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष कमला देवी, गुलशन सिंह नेगी, भावना चंद, चंदन सिंह धर्मशक्तू, विनोद भैसोड़ा, विनीता आदि मौजूद थे।