फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाल सीमा पर सामान की चेकिंग शुरू

नेपाल सीमा पर सामान की चेकिंग शुरू

Wed, 05 Jul 2017 10:48 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर सामान की चेकिंग शुरू
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जीएसटी लागू होने के बाद कस्टम विभाग ने भारत-नेपाल सीमा पर हर सामान में अंतरराष्ट्रीय वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत नेपाल सीमा पर बसे झूलाघाट कस्बे में कस्टम विभाग और एसएसबी ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। ताकि कोई भी व्यक्ति बिना आईजीएसटी के नेपाल से तीसरे देश का सामान न ला सके।
विज्ञापन


एक जुलाई से केंद्र सरकार ने अन्य देशों से आने वाले विदेशी सामान पर आईजीएसटी लागू करने का फैसला लिया है। सीमा पुल पर कस्टम और एसएसबी ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाकर घरेलू सामान में नूडल्स, बिस्किट, टॉफी और नमकीन के अलावा अन्य सामान को भारत नहीं लाने दिया। कस्टम विभाग के निरीक्षक मुन्ना लाल वर्मा ने कहा कि जब तक आईजीएसटी लगने के आदेश केंद्र सरकार या अधीनस्थ विभाग से नहीं आ जाते, तब तक नेपाल से घरेलू उपयोग मात्र का सामान भारत में लाने के अलावा कोई भी सामान नहीं लाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब नेपाल से तीसरे देश के सामान को बिना कस्टम ड्यूटी दिए नहीं लाने दिया जाएगा और जो व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिस किसी व्यक्ति को नेपाल से लाकर भारत में सामान का व्यापार करना है उसे वैधानिक तरीके से काम करना होगा। उसे अंतरराष्ट्रीय कोड पर ही सामान को भारत लाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसी एसएसबी और कस्टम ने नेपाल से आने वाले सभी तरह के कपड़े, जूते, खुकरी सिगरेट आदि सामान को भारत नहीं लाने दिया और एसएसबी के अधिकारियों ने कहा कि अब रोज इसी तरह चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed