फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

Wed, 28 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा
प्रभारी चिकित्साधिकारी के स्थानांतरण का विरोध
विज्ञापन

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ब्लॉक सभागार में हुई क्षेत्र समिति की बैठक में विधायक मीना गांगोला ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट और बीडीओ नवीन उपाध्याय को राज्य स्वच्छता गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुंदन कुमार का स्थानांतरण न करने की मांग को सदस्यों ने प्रमुखता से रखा।

बैठक में लोनिवि को बघर-डोबाल सड़क निर्माण, ग्वाल से अनोली तक सड़क निर्माण, गंगोलीहाट-पव्वाधार-नैनी मोटर निर्माण की मांग की। मदनपुर-नैनी मोटर मार्ग, दशाईथल-घिरमांडे मोटर मार्ग में खेती गांव से नाकोट तक, बनकोटी बडगेरी सड़क मार्ग में किसानों को भूमि मुआवजा देने, डम्डे-पिथौरागढ़ के बीच खतीगांव में क्षतिग्रस्त झूलापुल बनाने की मांग की गई। सीडीओ आशीष कुमार चौहान ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में आशा कार्यकर्ता नहीं है, उनका प्रस्ताव तैयार किया जाए। जल निगम के अधिकारी ने बताया कि धन आवंटन न होने के कारण स्वीकृत योजनाओं का निर्माण नहीं हो पा रहा है। स्वजल के परियोजना प्रबंधक दीप चंद्र पुनेठा ने बताया वर्ष 2012 की सर्वे के अनुसार गंगोलीहाट ब्लॉक के 20 ग्राम पंचायतों में शौचालय का निर्माण हो चुका है। 4522 शौचालयों का निर्माण हिमालयन ग्राम विकास समिति कर रही है। गणाई क्षेत्र में क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को बदलने, विद्युत बिल जमा करने के लिए कैंप लगाने, सलाड़ सेरागड़ा में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की। सदस्यों ने उद्यान, कृषि विभाग के एकीकरण करने का विरोध किया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी ने फसल बीमा की जानकारी दी। प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षकों की कमी, प्रधान तारा गोस्वामी ने हाइस्कूल बुरसुम में शिक्षकों की कमी का मामला उठाया। विधायक मीना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए वह प्रयासरत हैं। समस्याओं के समाधान को लेकर शासन स्तर पर बात की जाएगी। बैठक में तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा
बीडीसी गंगोलीहाट की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed