{"_id":"5ba528f9867a5501332a6467","slug":"71537550585-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला मैदान की दीवार एक माह में ही गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला मैदान की दीवार एक माह में ही गिरी
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। ग्रामीण क्षेत्रों में ठेकेदार मानकों को ताख पर रखकर सरकारी काम कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि झूलाघाट के मेला मैदान के चौड़ीकरण के लिए बनी दीवार एक माह में ही गिर गई।
जीआईसी झूलाघाट के अधीन मेला मैदान के चौड़ीकरण के लिए जून 2018 में आरईएस ने दीवार का निर्माण किया। 25 मीटर लंबी 60 सेंटीमीटर चौड़ी दीवार पर सीमेंट की जगह केवल पत्थर लगा दिए गए। घटिया निर्माण के कारण यह दीवार पहली बरसात भी नहीं झेल पाई, जबकि विभाग ठेकेदार को 4.50 लाख का भुगतान कर चुका है।
दीवार की मरम्मत नहीं करने से लोगों में गुस्सा है। दूसरी ओर ठीक बरसात से पहले दीवार का निर्माण कराने को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। इधर, विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि राइंका झूलाघाट के बच्चों के खेलने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के लिए बनाए गए मैदान में किसी भी सरकारी काम के लिए विद्यालय प्रशासन से नहीं पूछा जाता है।
विज्ञापन
मेला मैदान में बनी दीवार के गिरनेे की सूचना है। ठेकेदार की कुछ पेमेंट रोकने के साथ ही जमानत राशि भी रोकी गई है। टूटी दीवार का सुधार नहीं करने पर जमानत राशि जब्त कर दी जाएगी। -प्रकाश जोशी, जूनियर अभियंता, आरईएस।