फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   क्रास कंट्री में आरती और सुरेंद्र ने दिखाया दम

क्रास कंट्री में आरती और सुरेंद्र ने दिखाया दम

Wed, 27 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
क्रास कंट्री में आरती और सुरेंद्र ने दिखाया दम
पिथौरागढ़। 80 यूके बटालियन एनसीसी की ओर से आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन कैडेटों की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ के बालिका वर्ग में जीआईसी नारायणनगर की आरती अधिकारी और बालक वर्ग में राइंका मुनस्यारी के सुरेंद्र कुमार ने बाजी मारी। बाद में कैडेटों ने एपीएस परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल में नैनीताल, देहरादून और हरिद्वार ग्रुप के एनसीसी कैडेटों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहा है। बुधवार को आयोजित क्रॉस कंट्री में डेल्टा कंपनी ने पहला, चार्ली ने दूसरा और एल्फा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैंप कमान अधिकारी कर्नल पराग पांडेय ने बताया कि कैडेटों ने फल और छायादार पौधों का रोपण किया। कैडेटों को संक्रामक रोग, एड्स के कारण और रोकथाम, कूड़ा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, भ्रष्टाचार और आपदा से बचने के टिप्स दिए गए। इस मौके पर एडम आफिसर ले. कर्नल एचबी गुरंग, कैंप एडजुडेंट कै. कुंदन सिंह धामी, एनसीसी अधिकारी जीवन कापड़ी, बीआर कोहली, रेखा चौहान, विजय कुमार, आशा रोंगली, सुंदर सिंह, संजय सिंह खनका, अमरदेव भट्ट, होशियार सिंह सामंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed