{"_id":"59b184104f1c1be37f8b4d0d","slug":"71504805904-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ मीटर दौड़ में सूरज और प्रियंका को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ मीटर दौड़ में सूरज और प्रियंका को पहला स्थान
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बेसिक और माध्यमिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी संकुल केंद्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक विशन सिंह चुफाल ने किया। सीनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सूरज भाटिया, 800 मीटर में सूरज सिंह, 800 मीटर बालिका वर्ग में प्रियंका कन्याल, जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पंकज चंद पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लंबी कूद में प्रियांशु जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक खेल समन्वयक किशोर साह और वीरेंद्र कन्याल ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 9 संकुल संसाधन केंद्रों के 50 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नंदा टोलिया और जीआईसी के प्रधानाचार्य काशी राम गौतम की देखरेख में चल रही। उद्घाटन के समय विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जैयंती देवी, प्रवीन पानू, देवी दत्त जोशी, बीएस बोरा, आन सिंह खोलिया, शेखर कफलिया, विक्रम बिष्ट, भुवनेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।