{"_id":"595535714f1c1bc7348b4603","slug":"71498756465-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन की थैलियां रखने पर एक हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन की थैलियां रखने पर एक हजार जुर्माना वसूला
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। नगरपालिका ने बृहस्पतिवार को एक दुकान में छापा मारकर 600 ग्राम पॉलिथीन की थैलियां बरामद की और दुकानदार से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। गांधी चौक पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पांच दुकानों के सामने गंदगी मिलने पर हर दुकानदार से सौ-सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि पॉलिथीन के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि अपने पास जमा पॉलिथीन की थैलियों का स्टाक तत्काल हटा दें। उधर, बेड़ीनाग में भी नगर पंचायत और प्रशासन ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रखा है। अधिशासी अधिकारी एनबी पांडे ने बताया कि पॉलिथीन मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने पॉलिथीन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।