{"_id":"58e12eec4f1c1bf6465b44f4","slug":"70-years-after-independence-people-got-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के 70 साल बाद लोगों को मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के 70 साल बाद लोगों को मिली बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
बिजली मिली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली से वंचित धामीगांव ग्राम पंचायत (बंगापानी) के कई तोकों में बिजली पहुंच गई है। आजादी के 70 साल बाद इन तोकों (गांव) में बिजली पहुंचने से लोगों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन
बंगापानी तहसील के तल्ला मदरमा, कोलासैन, औलानी, इजर, धूरा आदि तोकों के लोग कई दशकों से विद्युतीकरण की मांग कर रहे थे। बिजली से वंचित इन गांवों के लोग आज के इस भौतिक युग में टेलीविजन तक नहीं देख पा रहे थे। बिजली न होने से यह लोग कई तरह की परेशानियां झेल रहे थे। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए इन गांवों के लोगों को बंगापानी, धामीगांव की दौड़ लगानी पड़ती थी। पिछली सरकार के कार्यकाल में वन विकास निगम के तत्कालीन अध्यक्ष हरीश धामी के प्रयासों के धामीगांव के बिजली से वंचित तोकों को बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास हुए।
विज्ञापन
काफी समय से इन गांवों में बिजली की लाइन बिछाने का काम चल रहा था। अब ये गांव बिजली से आच्छादित हो गए हैं। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता (धारचूला) चंदन बसनेत ने बताया कि धामीगांव के 7 तोकों में विद्युतीकरण हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता उमेश धामी ने गांवों में बिजली पहुंचने पर खुशी जताते हुए कहा कि विधायक हरीश धामी के प्रयासों से ही आजादी के 70 साल बाद इन गांवों में बिजली पहुंची है। गांवों में बिजली पहुंचने से लोगों की दिक्कतें कम होगी।
विज्ञापन