फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बुधवार को भी बुजुर्गों के हाथों में रही आंदोलन की कमान,

बुधवार को भी बुजुर्गों के हाथों में रही आंदोलन की कमान,

Wed, 13 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को भी बुजुर्गों के हाथों में रही आंदोलन की कमान,
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली-पाभें स्वीकृत सड़क निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की कमान बुधवार को भी बुजुर्गों के हाथों में रही। बहादुर सिंह (79), मोहन सिंह (63), प्रताप सिंह (46) पूरन सिंह (45) क्रमिक अनशन में बैठे हैं। मंगलवार को भी बुजुर्ग ही अनशन में बैठे थे। सड़क निर्माण संघर्ष समिति ने 14 जून को तहसील मुख्यालय में महारैली निकालने का एलान किया है।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष पूरन सिंह महरा, संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी, हरगोविंद महरा ने कहा कि क्षेत्र के लोग 12 दिन से आंदोलन चला रहे हैं, सरकार और प्रशासन का कोई नुमाइंदा उनसे बात करने तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणोें के लंबे संघर्ष के बाद धार्मिक पर्यटन के लिए विख्यात क्षेत्र के लिए 7.2 किमी सड़क मंजूर हुई है लेकिन निर्माण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


दो साल से वन भूमि की बाधा को पीएमजीएसवाई का डिवीजन दूर नहीं कर पाया है। इलाके के लोगों को 6 से 9 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। कहा कि 14 को निकलनी वाली महारैली में हजारों लोग शिरकत करेंगे। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष उमेश भट्ट, गंगा देवी (80), रमुली देवी (75), बीना देवी, बहादुर राम, किशोर कुमार, राजेंद्र धानिक, कैलाश सिंह, नंदन महरा, विक्रम महरा, कृष्ण भंडारी, प्रह्लाद भंडारी, प्रताप भंडारी ने आंदोलन के समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed