{"_id":"5ac8fda74f1c1bc0618b6097","slug":"61523121575-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से फसल तबाह
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीडीहाट में शुक्रवार को हुई जबरदस्त ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। भरपाई की मांग को लेकर सेरा सौनाली के प्रधान महिमन सिंह कन्याल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे प्रधान महिमन ने बताया कि शुक्रवार शाम हुई ओलावृष्टि से सेरा सौनाली, लखतीगांव, बोराबूंगा में फसलों और फलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से क्षेत्र की करीब 80 फीसदी फसल तबाह हो गई है। इससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि ओलावृष्टि से गेहूं, मसूर, जौ के अलावा कई फलों को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले जंगली जानवरों ने किसानों का जीना मुहाल किया था। अब ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने डीएम से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की अपील की है।