फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चोटियों पर हिमपात, मुनस्यारी में बूंदाबांदी

चोटियों पर हिमपात, मुनस्यारी में बूंदाबांदी

Wed, 21 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चोटियों पर हिमपात, मुनस्यारी में बूंदाबांदी
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। मुनस्यारी में बुधवार शाम एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। मुनस्यारी बाजार और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई तो उच्च हिमालयी चोटियों पर बर्फ गिरी। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय में धुंध छाई रही। यहां अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड अधिक थी।
विज्ञापन


मुनस्यारी में आसमान सुबह से ही बादलों से घिरा रहा। शाम करीब 4 बजे से निचले इलाके में बूंदाबांदी होने लगी, जबकि पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा की चोटियों पर हिमपात हुआ। इस कारण मुनस्यारी के साथ ही आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण बाजार में सन्नाटा पसर गया। जिला मुख्यालय में धुंध के बीच सुबह और शाम को काफी ठंड महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed