{"_id":"5a1458e44f1c1bc9678bd0e1","slug":"61511282916-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल मुकाबले में अमन ने जीत दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल मुकाबले में अमन ने जीत दर्ज की
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। जनजाति क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक गीतकार एवं रं गौरव से सम्मानित स्व. कल्याण सिंह कुटियाल की स्मृति में आयोजित ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के एकल फाइनल मुकाबले में अमन नबियाल ने सुमित होतियाल को 21-13 एवं 21-14 के सीधे सेटों में हराया। डबल्स में सुमित होतियाल एवं अमन नबियाल की जोड़ी ने भगवान सीपाल और मधुर गुंज्याल के टीम को कड़ी टक्कर देते हुए पराजित किया।
स्थानीय मिनी स्टेडियम में कुटियाल बंधुओं की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन रं कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल ने स्व. कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नबियाल ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह ने गीतों के माध्यम से रं संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया। उनके गीतों में सामाजिक दशा और धार्मिक स्तर की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्व. कल्याण सिंह के बड़े बेटे मंगल सिंह कुटियाल ने बताया कि दो दिनी प्रतियोगिता के एकल मुकाबले में 10 टीमों और डबल मुकाबलों में 20 टीमों ने भाग लिया। आने वाले समय में प्रतियोगिता को जिला स्तरीय कराया जाएगा।
संचालक धन सिंह कुटियाल ने बताया कि डबल्स के विजेताओं को सात हजार रुपये एवं उपविजेता को पांच हजार रुपये और सिंगल में विजेता को पांच हजार रुपये, उपविजेता को तीन हजार रुपये तथा ट्राफी दी गई। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो बच्चों अनमोल गर्ब्याल एवं कार्तिक दुग्ताल को 15-15 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान कैलाश रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, दौलत फकलियाल, आनंद कुटियाल, बिशन कुटियाल, मानकी देवी, जानकी देवी, मोंती देवी, निरंजन कुटियाल आदि उपस्थित थे। मैच में नारायण दयाली, मोहमद जाकिर, राम सिंह ह्यांकी निर्णायक मंडल में रहे। नवयुवक संघ कुटी ने विशेष सहयोग किया।