{"_id":"59592bb84f1c1b3b168b4869","slug":"61499016120-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने खुद की रास्तों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने खुद की रास्तों की सफाई
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे देवलाल गांव की महिलाओं ने रविवार को खुद रास्तों की सफाई की। महिलाओं का कहना है कि बार-बार आग्रह के बाद भी प्रशासन ने रास्ते की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया। बारिश का मौसम शुरू हो गया है और रास्तों की सफाई के लिए प्रशासन के स्तर से कोई प्रयास नहीं हुए। महिलाओं का कहना है कि जब नगर से सटे गांवों के यह हाल हैं तो अन्य स्थानों के बारे में सोचा जा सकता है।
सभासद उमा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने रविवार को पूरे दिन गांव को जाने वाले रास्ते की सफाई की। महिलाओं का कहना है कि तमाम तरह के टैक्स तो गांव वालों पर थोपे जा रहे हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। सफाई अभियान में दीपा महर, पिंकी पालीवाल, रेखा कापड़ी, नीरू खनका, लक्ष्मी बिष्ट, जानकी धामी आदि शामिल हुईं।