{"_id":"5b084fca4f1c1b936e8b4a2b","slug":"51527271370-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसी-विदेशी पर्यटक उठा रहे बर्ड वाचिंग का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसी-विदेशी पर्यटक उठा रहे बर्ड वाचिंग का लुत्फ
Updated Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के सरमोली और शंखधूरा में देसी-विदेशी पर्यटक बर्ड वॉचिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। बर्ड वाचिंग को लेकर उनमें खासा उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को मैसर वन कौतिक का आयोजन किया जाएगा। इस कौतिक में तमाम देसी-विदेशी पर्यटक भाग लेंगे।
शुक्रवार केे बड़ी संख्या में देसी-विदेशी सैलानियों ने क्षेत्र में जारी बर्ड महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखा। दिनभर पक्षियों की 50 से अधिक प्रजातियों का दीदार किया गया। इसको लेकर सैलानियों में खासा उत्साह नजर आया। बर्ड वाचिंग में माहिर सरमोली गांव की रेखा रौतेला ने बताया कि कालामुनी में 50 से ज्यादा प्रजातियों को देखा गया। बता दें कि माटी समेत विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में सरमोली, संतधूरा, नानासेम आदि गांव वासी हरसाल बर्ड वाचिंग महोत्सव का आयोजन करते हैं।
इसके साथ ही तितली महोत्सव, फूड फेस्टीवल, मैसर वन कौतिक का आयोजन भी पिछले 12 वर्षो से होता आ रहा है। इसी कड़ी में 27 मई को मुनस्यारी के मैसर कुंड के समीप सरमोली में मैसर वन कौतिक का आयोजन होगा। इसमें बर्ड वाचिंग, तितली महोत्सव समेत सभी कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस कौतिक के दौरान पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को लोक प्रकृति पुरस्कार से सम्मानित जाएगा। अब तक 11 लोगों को यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।