{"_id":"5b0062f34f1c1be3408b680d","slug":"51526751987-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में ग्रामीण घायल
Updated Sat, 19 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। तेंदुए के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। इससे पहले ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए तेंदुए का सामना किया। चीख-पुकार सुन अन्य ग्रामीणों के पहुंचने के बाद तेंदुए मौके से भाग निकला। शुक्रवार रात ढाई बजे छाना गांव निवासी भुवन राम (32) शौचालय जाने के लिए घर से बाहर निकला।
वापस कमरे में लौटते वक्त घर के पास घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने भुवन पर पीछे से हमला कर दिया। भुवन से साहस दिखाते हुए तेंदुए का मुुकाबला किया। दोनों के बीच 10 मिनट तक संघर्ष चला। इस बीच भुवन की चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों की भीड़ को पास आता देखकर तेंदुए भुवन को छोड़कर भाग निकला। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।