फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेपाल सीमा पर संचार सेवा ठप

नेपाल सीमा पर संचार सेवा ठप

Sat, 19 May 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर संचार सेवा ठप
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर बीएसएनएल की संचार सेवा ठप हो गई है। इससे झूलाघाट के साथ ही सीमा से सटे दर्जनों गांवों का शेष दुनिया से संचार संपर्क टूट चुका है। संचार बाधित होने से बैंक, डाकघर आदि सरकारी कार्यालयों की सेवा भी ठप हो गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक मात्र माजिरकाड़ा स्थित बीएसएनएल टावर का नेटवर्क शुक्रवार शाम से ठप पड़ा है। इससे झूलाघाट, भटेड़ी, कटियानी, तड़ीगांव, जायल, बोनकोट, बनाड़ा, खरक्यूड़ा, जमिरपानी आदि गांवों का शेष दुनिया से संचार संपर्क टूट गया है। बैंक, डाकघर, कस्टम, पुलिस, एसएसबी का काम भी ठप हो गया। लोगों को बैंकिंग समेत कई सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


बैंक, डाकघर और सरकारी कार्यालयों में काम के लिए आए क्षेत्रवासियों को बैरंग लौटना पड़ा। नेटवर्क न होने से बीएसएनएल उपभोक्ता रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग तक नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र के व्यापारी भी परेशान हैं। इधर, उपमंडलीय अभियंता एचएस मारकाना का कहना है कि अब तक व्यवधान की सूचना नहीं मिली थी। उन्होंने बताया कि तकनीकी टीम को टावर के परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed