फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   स्थानीय स्तर पर डीएलएड प्रशिक्षण कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

स्थानीय स्तर पर डीएलएड प्रशिक्षण कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 22 Jan 2018 10:58 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर डीएलएड प्रशिक्षण कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
डीएलएड का प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर कराने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में निजी स्कूलों के शिक्षकों ने थल में दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कहा है कि डीडीहाट और जिला मुख्यालय में प्रशिक्षण कराने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

त्रिभुवन सिंह महरा के नेतृत्व में सड़क में उतरे निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। कहा कि मानस चिल्ड्रन एकेडमी, राजपूत एलीमेंट्री पब्लिक स्कूल, सरस्वती हाइस्कूल विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षकों को डीडीहाट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मल्लिकार्जुन विद्यापीठ, शिवालिक पब्लिक स्कूल के शिक्षकों को पिथौरागढ़ में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीडीहाट, जिला मुख्यालय में प्रशिक्षण देने से शिक्षकों के समय, धन की बर्बादी हो रही है। शिक्षिकाओं को इससे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा कि इससे शिक्षकों को सुविधा होगी। प्रदर्शन करने वालों में ललित मोहन कठायत, रमेश चंद्र ओझा, मनोज लोहनी, दुर्गा सिंह धानिक, जगदीश चंद्र जोशी, कौशल्या भैंसोड़ा, प्रीति सत्याल, कल्पना भैंसोड़ा, मंजू, सुनीता आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed