{"_id":"5a42858e4f1c1ba12d8badd8","slug":"51514309006-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर बालिकाओं का मुक्केबाजी प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर बालिकाओं का मुक्केबाजी प्रशिक्षण शुरू
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर बालिकाओं का मुक्केबाजी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में चयनित बालिकाएं 6 जनवरी से रोहतक हरियाणा में होने वाली सीनियर महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। चार जनवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में 20 बालिकाएं भाग ले रही हैं। पांच सदस्यों का पैनल राज्य की मुक्केबाजी टीम का चयन करेगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि प्रशिक्षण देने के लिए जनार्दन वल्दिया, सुंदर सिंह गड़िया, सुनीता मेहता को नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न जिलों की बालिकाएं पहुंची हैं। मंगलवार को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, सचिव ललित पंत, जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष कै. धरम चंद, सचिव बहादुर सिंह बोरा ने बालिकाओं को मुक्केबाजी के बारे में जानकारी दी और उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर सुरेश नगरकोटी, बीडी जोशी, जगत सिंह महरा, नीरज सौन, प्रताप सिंह, लीलावती जोशी, भावना जोशी, भुवन सिंह रावत आदि मौजूद थे।