{"_id":"5a1458e14f1c1b59678bd46c","slug":"51511282913-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय की हत्या के बाद झूलाघाट में विशेष सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय की हत्या के बाद झूलाघाट में विशेष सतर्कता
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। लोहाघाट में गोवंशज की हत्या के बाद नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट कस्बे में पुलिस ने विशेष सतर्कता शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि कुछ लोग इस घटना की आड़ में सीमा क्षेत्र में गड़बड़ी कर सकते हैं। थाने में बुलाई गई सभी समुदायों की बैठक में अपील की गई कि किसी प्रकार की अफवाह न फैलाई जाए और आपसी सौहार्द बनाया जाए। यदि सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी की कोई घटना सामने आती है तो पुलिस को सूचना दी जाए।
लोहाघाट में हुई घटना के बाद पुलिस ने नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी शुरू कर दी है। सीमा पुल से आवाजाही कर रहे हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी टीएस राणा ने होटलों में रुकने वाले हर व्यक्ति का परिचय पत्र लेने और उसका पता रजिस्टर में अंकित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि आम जनता के सहयोग से ही अपराधों पर नियंत्रण लगाया जा सकता है। इस बीच पुलिस ने कस्बे और नेपाल सीमा पर गश्त तेज कर दी है। बैठक में उपनिरीक्षक संजय पूनिया, लवदेव भट्ट, गणेश भट्ट, मो. अयूब, जगदीश जोशी, धर्मानंद नरियाल, प्रकाश शर्मा, दीपक ईजरवाल, चंद्रशेखर भट्ट आदि मौजूद थे।