{"_id":"594bfcab4f1c1b191d8b466c","slug":"51498152107-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलान गांव में शत-प्रतिशत शौचालय बन गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलान गांव में शत-प्रतिशत शौचालय बन गए
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलान गांव में शत-प्रतिशत शौचालय बन गए
पिथौरागढ़। विण विकासखंड के मलान गांव में शत-प्रतिशत शौचालय बन गए हैं। गांव में टायल्स वाले रास्ते, सोलर लाइट और धारे का पुनर्निर्माण भी किया गया है। ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी ने मलान, पाली, उखड़ीसेरी और सुवालेख गांवों के भ्रमण के दौरान गांवों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मलान गांव को निर्मल ग्राम पुरस्कार दिलाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य को सम्मानित भी किया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों के विकास की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ प्रधान इसमें रुचि ले रहे हैं। स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाया जाना बेहद जरूरी है। कहा कि अब खुले में शौच की प्रथा को पूरी तरह समाप्त किया जाना जरूरी है। खंड विकास अधिकारी श्याम चंद ने लोगों से कहा कि अपने वृद्धावस्था पेंशन के खातों को आधार कार्ड से जोड़ लें।
ब्लॉक प्रमुख ने गांव को पांच सोलर लाइटें दी। भगवती मंदिर में धर्मशाला बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत की। उखड़ीसेरी में घराट की मरम्मत के लिए भी धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रधान हरीश कुमार, देवराज सिंह, दीपक लुंठी, कुंडल सिंह, मनोज सिंह, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
जिले के छह प्रधानों का सम्मान
देहरादून में बृहस्पतिवार को हुए एक कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन और स्वच्छता मंत्री नरेंद्र तोमर ने जिले के छह ग्राम प्रधानों को खुले में शौच की प्रथा बंद करने के लिए सम्मानित किया। इन गांवों में शत-प्रतिशत शौचालय बन गए हैं। सम्मान पाने वाले प्रधानों में कुसौली के प्रधान रघुवीर सिंह, कासनी के सुरेश कसनियाल, रियांसी के टायगर खड़ायत, रूईना के महेश भट्ट, कालासिला बेड़ीनाग के चारू पंत और धारीधमौड़ा के कैलाश जोशी शामिल हैं। इन सभी को राज्य स्वच्छता गौरव सम्मान दिया गया है।