{"_id":"65b53a757d99e1ed3d07d804","slug":"50-bed-hospital-will-be-built-in-pithoragarh-to-deal-with-the-epidemic-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-109547-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महामारी से निपटने के लिए पिथौरागढ़ में बनेगा 50 बेड का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महामारी से निपटने के लिए पिथौरागढ़ में बनेगा 50 बेड का अस्पताल
Sat, 27 Jan 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
दीपक कापड़ी
पिथौरागढ़। कोविड जैसी महामारी से निपटने के लिए पिथौरागढ़ में 50 बेड का अस्पताल बनेगा जिसमें आधुनिक सुविधा होंगी। अस्पताल का प्रयोग सिर्फ महामारी या आपातकाल में किया जाएगा।
पिथौरागढ़ बेस अस्पताल के पास 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के निर्माण के लिए आठ नाली जमीन का चयन कर लिया गया है। भूमि चयन के बाद कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने सॉइल टेस्ट की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। अस्पताल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से 23.79 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
अस्पताल में, आईसीयू, माडर्न ओटी, डायलिसिस, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ऑक्सीजन, सीटी स्कैन सहित कई अन्य सुविधाएं होंगी। इसके अलावा यहां कार्य करने वाले चिकित्सक और कर्मियों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था ने निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
कोविड के समय हुई थी परेशानी
पिथौरागढ़। भारत सरकार कोविड जैसी महामारी से निपटने के लिए अभी से तैयारी कर रही है। कोरोना काल में अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट, कम बेड और अन्य सुविधाएं नहीं होने से कई लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। इस अस्पताल को बनाने का मुख्य उद्देश्य भविष्य में किसी तरह की महामारी से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करना है। संवाद
कोट
बेस अस्पताल के पास कोविड जैसी महामारी से निपटने के लिए 50 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य किया जाएगा। सॉइल टेस्ट की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - सुरेश भट्ट, जेई, ब्रिडकुल, पिथौरागढ़।
कोट
50 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से धन की स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था जल्द निर्माण कार्य शुरू कर देगी। - डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।