फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बारहमासी सड़क से घटी रोडवेज की आय

बारहमासी सड़क से घटी रोडवेज की आय

Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क से घटी रोडवेज की आय
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क के बार-बार बाधित होने से रोडवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस कारण लंबी दूरी की आठ बसों का संचालन पिथौरागढ़ से बंद कर टनकपुर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से टनकपुर मार्ग पर गुरुग्राम, देहरादून, दिल्ली, हरिद्वार, कानपुर, लखनऊ, बदायूं सहित बरेली के लिए 15 बसें संचालित होती थीं। अल्मोड़ा मार्ग पर भी दिल्ली और देहरादून के साथ ही मुनस्यारी-दिल्ली, गंगोलीहाट-दिल्ली और धारचूला-दिल्ली के लिए बसों का संचालन होता है। बरसात से पहले बसों से निगम को आठ लाख रुपये प्रतिदिन की आय होती थी। सड़क में निर्माण कार्य एवं जगह-जगह बंद होने से रोडवेज बसों को टनकपुर पहुंचने में अब अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन


कटिंग के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए पिछले लंबे समय से अधिकतर यात्री सुबह के समय जीपों से मैदानी क्षेत्रों को निकल रहे हैं। इस कारण बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। सड़क के बार-बार बाधित होने के चलते 42 सीटर आठ बसों को पिथौरागढ़ के बजाय टनकपुर से संचालित किया जा रहा है। इस समय 10 से 11 बसें ही मैदानी क्षेत्रों को जा रही हैं। एक से 15 अगस्त तक रोडवेज की 10 बसें यात्री नहीं होने से बस स्टेशन से वापस वर्कशाप भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय यात्रियों की कम संख्या है। इसके चलते कुछ बसों का संचालन टनकपुर से मैदानी क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है। मानसून अवधि में यात्रियों की कमी के कारण रोडवेज की आय आठ लाख से घटकर तीन से चार लाख प्रतिदिन रह गई है। मानसून काल के बाद स्थिति सुधरने की उम्मीद है। - आरके आर्या, एआरएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed