{"_id":"5b5b508b4f1c1bb15c8b4cfc","slug":"41532711051-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शुक्रवार को भी राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही लापता व्यक्तियों की खोजबीन का कार्य जारी रहा। थाना पांगला से एसडीआरएफ, पुलिस जवानों द्वारा गर्बाधार, लखनपुर, नजंग, मदकोट पुलिस ने गोरी नदी के किनारे और अस्कोट पुलिस टीम ने द्वालीसेरा से आगे काली नदी के किनारे लापता व्यक्तियों की खोजबीन की। जौलजीबी में आपदा से क्षतिग्रस्त भवन से आवश्यक घरेलू सामग्री निकालने के साथ ही राहत कार्य किए गए।
आपदा प्रभावित क्षेत्रांतर्गत 18 स्थानों पर बनाए गए राहत शिविरों मेें 99 परिवारों के 324 सदस्य रह रहे हैं। उन्हें भोजन और आवश्यक सामान उपलब्ध कराने के साथ ही चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
अब तक कुल 90 चिकित्सा शिविरों में 3008 लोगों का इलाज कर निशुल्क दवा बांटी गई। राजस्व विभाग द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रांतर्गत चिन्हित 311 प्रभावितों में से 304 को कुल 74 लाख, 34 हजार 680 रुपये की राहत राशि बांटी गई है। शुक्रवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से गुंजी से बीआरओ, सेना, आईटीबीपी 18 लोगों को नैनीसैनी लाया गया।
विज्ञापन
धारचूला से हेली सेवा में कुल चार फेरों में 3.5 क्विंटल खाद्यान के साथ ही तीन व्यक्तियों को बूंदी पहुंचाया गया। 10 लोगों को गुंजी और बूंदी से धारचूला लाया गया। जिले में कुल 30 सड़कें बंद थी, जिसमें से सात को यातायात के लिए खोला गया है।