{"_id":"5adf64314f1c1b62098b65da","slug":"41524589617-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने पुरानाथल क्षेत्र में समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने पुरानाथल क्षेत्र में समस्याएं सुनीं
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक और सरकारी विभागों के अधिकारियों ने मंगलवार को पुरानाथल क्षेत्र में समस्याएं सुनीं। इससे पहले प्रशासनिक टीम ने एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया, जहां गंदगी और अव्यवस्थाएं दिखी। विभाग को केंद्र में मौजूद खामियों को शीघ्र दूर करने को कहा गया। बेलकोट में सस्ते-गल्ले की दुकान का निरीक्षण भी किया गया।
पुरानाथल के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने पेयजल किल्लत का मामला उठाया। जल संस्थान के कर्मियों ने बताया कि गोरघटिया पेयजल योजना में उपलब्ध पानी को रोस्टर के हिसाब से बंटवाया जा रहा है। लोगों ने सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया। बताया गया कि नहर की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर योजना की मरम्मत की जाएगी।
इस दौरान लो-वोल्टेज, अघोषित विद्युत कटौती का मुद्दा भी उठा। कार्यक्रम में तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. प्रिया सिंह, राजस्व निरीक्षक कमल कोठारी, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धीरज जोशी, जीआईसी पुरानाथल के प्रधानाचार्य सर्वजीत राम आदि मौजूद थे।