फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में इस वर्ष की धनराशि नहीं मिली

प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में इस वर्ष की धनराशि नहीं मिली

Thu, 18 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में इस वर्ष की धनराशि नहीं मिली
पिथौरागढ़। जिले को अब तक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में धनराशि नहीं मिली है। अलबत्ता पिछले वर्ष इस मद में जितनी धनराशि मिली थी, उसे खर्च कर दिया गया है। पिछले साल प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में जिले को 13.62 लाख रुपये मिले थे। बृहस्पतिवार को कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम सी रविशंकर ने निर्देश दिए कि सब्जियों को ओलों से बचाने के लिए किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी में पॉलीहाउस उपलब्ध कराए जाएं। यह काम शुरू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि किसानों को उनकी इच्छा के अनुसार फल पौधे और सब्जी पौधे बांटे जाते हैं। इस सीजन में सेब, आड़ू, नाशपाती, खुबानी के पौधों का वितरण किया जा रहा है। किसान जब अपनी इच्छा से बीज और पौधे ले जाता है तो उनको सही ढंग से उगाता भी है। डीएम ने यूरोपीय सब्जियों और मशरूम उत्पादन पर ज्यादा जोर देने को कहा। इसके अलावा सेब के पौधों को उगाने के लिए जलवायु के अनुसार स्थान चयन के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि किसानों की आमदनी वर्ष 2022 तक दोगुनी करने की दिशा में काम किया जा रहा है। किसान पुरस्कार, किसान वैज्ञानिक संवाद, किसान गोष्ठी, फार्म स्कूल के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। डीएम ने कहा कि किसानों और विभागों के बीच समन्वय होना चाहिए, तभी लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा। बैठक में एडीएम मोहम्मद नासिर, डीआरडीए के परियोजना निदेशक डीडी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed