{"_id":"5986027d4f1c1b9b6d8b4b7a","slug":"41501954685-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर संशय समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर संशय समाप्त
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर चली आ रही संशय की स्थिति समाप्त हो गई है। जिले के सबसे बड़े कॉलेज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में आठ अगस्त से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया है, उनको मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि आठ अगस्त से तीन दिन तक बीए प्रथम वर्ष में 60 प्रतिशत से अधिक अंकों वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। बीएससी प्रथम वर्ष में 65 प्रतिशत से अधिक अंकों वालों को प्रवेश दिया जाएगा। बीकॉम के लिए प्रतिशत की बाध्यता नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रथम कटऑफ लिस्ट निकलने के बाद जितनी सीटें बचेंगी, उनमें 60 प्रतिशत से कम अंकों वालों को प्रवेश दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों की सूची कॉलेज में चस्पा कर दी जाएगी। सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम होगा, उनको इंटर परीक्षा उत्तीर्ण का मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र और चरित्र प्रमाणपत्र लाना होगा। सुबह 11 बजे से कॉलेज की प्रवेश समिति के सामने यह कागजात दिखाने होंगे। जिन विद्यार्थियों को प्रवेश मिल जाएगा, उनको निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और प्रवेश लेने के 15 दिन के भीतर निर्धारित ड्रेस में कॉलेज आना होगा।