{"_id":"597779614f1c1b13348b4664","slug":"41501002081-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचेश्वर बांध की जनसुनवाई स्थगित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचेश्वर बांध की जनसुनवाई स्थगित करने की मांग
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। माटू जन संगठन और ग्राम सभा माजिरकांडा के लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पंचेश्वर बांध पर होने वाले जन सुनवाई को स्थगित करने की मांग की है।
माटू जनसंगठन के संयोजक एवं पर्यावरणविद् विमल भाई ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जब तक पर्यावरण आकलन रिपोर्ट, पर्यावरण प्रबंधन योजना, सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट और डीपीआर डूब क्षेत्र के गांवों नहीं पहुंच जाती और लोगों की समझ में नहीं आ जाती तब तक जन सुनवाई को रद्द किया जाए। साथ ही जन सुनवाई वर्षाकाल के बाद और खुले मैदान में रखी जाए। इसका स्थान डूब क्षेत्र में ही तय किया जाए। पिथौरागढ़ में जन सुनवाई की तिथि 11 अगस्त तय है।
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि जन सुनवाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराने पर विचार चल रहा है तथा इसकी तिथि वर्षाकाल के बाद कराने के लिए उच्चाधिकारियों से बात चल रही हैं। बाद में संगठन के लोगों ने एसडीएम एसके पांडे से भी मुलाकात कर डीपीआर की कापी सभी गांवों के ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान माजिरकांडा सुरेंद्र आर्या, मन्नू डफाली, मनोज मटवाल आदि शामिल थे।