फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   400 inner line permits issued in two weeks

Pithoragarh News: दो सप्ताह में जारी हुए 400 इनर लाइन परमिट

Mon, 18 Sep 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 Sep 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
400 inner line permits issued in two weeks
धारचूला में आदि कैलाश के यात्री। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। दो माह बाद प्रशासन ने इनर लाइन परमिट जारी करने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने दो सप्ताह में 400 इनर लाइन परमिट जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

व्यास घाटी के आदि कैलाश, पार्वती कुंड, गौरी कुंड और ओम पर्वत की धार्मिक यात्रा रूट की तवाघाट-लिपुलेख सड़क मानसून काल के दौरान बंद थी। परमिट जारी होने के बाद पर्यटन कारोबारियों के साथ ही यात्रियों में खुशी की लहर है। तवाघाट-लिपुलेख सड़क खुलने और मौसम साफ होने के बाद प्रशासन ने तीन सितंबर से इनर लाइन परमिट जारी करना शुरू दिया है। परमिट जारी होने के बाद निजी कंपनी के यात्रियों का व्यास घाटी में आना शुरू हो गया है।
कोट
इनरलाइन परमिट जारी होने से होम स्टे और यात्रा संचालकों की आमदनी में इजाफा होने लगा है। व्यास घाटी में चहल पहल काफी बढ़ गई है। - नगेंद्र कुटियाल, संचालक आदि कैलाश ट्रैक।
विज्ञापन

--
दो हफ्ते में 200 यात्रियों ने आदि कैलाश के दर्शन कर लिए हैं। यात्री सड़क मार्ग खुलने से बेहद खुश हैं। इस स्थल का बड़ा धार्मिक महत्व है। - लक्ष्मण कुटियाल, संचालक आदि कैलाश ट्रैक।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो हफ्ते में प्रशासन ने 400 इनर लाइन परमिट जारी किए हैं। दो माह पूर्व लगभग 6300 यात्रियों ने व्यास घाटी की यात्रा की थी। सभी यात्री मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें। - दिवेश शाशनी, एसडीएम धारचूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed