{"_id":"5a9ec3d74f1c1b14598b50dc","slug":"3469-posts-to-be-recruited-selection-of-only-765","type":"story","status":"publish","title_hn":"3469 पदों पर होनी थी भर्ती, चयन महज 765 का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3469 पदों पर होनी थी भर्ती, चयन महज 765 का
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लगे रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कराते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल भर्ती मेला हजारों बेरोजगारों के सपनों को पूरा नहीं कर पाया। भर्ती मेला में कंपनियां 3469 खाली पदों की झोली लेेकर आई थी, लेकिन चयन 765 का ही हुआ।
विज्ञापन
मंगलवार को खेल मैदान में जिला स्तरीय रोजगार मेला लगाया गया था। इसमें 29 कंपनियां 3469 खाली पदों पर भर्ती लेकर आई थी। खेल मैदान में लगे मेले में 3450 बेरोजगारों का पंजीकरण हुआ। शाम तक 765 पदों पर ही बेरोजगारों का चयन किया गया। इसके अलावा सभी बेरोजगारों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे पहले डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने मेला का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम सी रविशंकर, सेवायोजन निदेशक जीवन सिंह नगन्याल, जिला सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत आदि थे।
विज्ञापन
अधिकतर छोटे पदों पर हुआ चयन
रोजगार मेले में प्रशिक्षित बेरोजगारों को अधिक लाभ नहीं मिला। कंपनियों ने जिन पदों पर चयन किया, उनमें चालक, हेल्पर, असिस्टेंट वर्कर, सुरक्षा गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर के पद ज्यादा थे। चुनिंदा ही बीटेक, बीफार्मा, आईटीआई, डिप्लोमाधारी प्रशिक्षित बेरोजगारों को कंपनियों मेें प्लेसमेंट मिला।
विज्ञापन
दोपहर तक स्टॉल समेट चुकी थी कंपनियां
पिथौरागढ़ में रोजगार मेला लगाने पहुंचीं कई कंपनियां दोपहर तक स्टॉल समेट चुकी थी। हालांकि, दोपहर बाद भी कई बेरोजगार पंजीकरण और भर्ती में भाग लेने पहुंचे, लेकिन कंपनियों के चले जाने के चलते उन्हेेें निराश होना पड़ा। दोपहर एक बजे तक खेल मैदान में लगाया गया सेवायोजन विभाग के पंजीकरण काउंटर भी खाली हो चुका था।
पांच कंपनियों के प्रतिनिधि जाम से वापस लौटे
पहले ज्यादा कंपनियों के रोजगार मेले में आने का कार्यक्रम था, लेकिन टनकपुर-चंपावत के बीच जाम में फंसने के चलते पांच कंपनियों के प्रतिनिधि रास्ते से ही लौट गए।