{"_id":"5ca393a7bdec22146f515bd2","slug":"31554224039-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशिष्ट कार्य करने वाले 200 से अधिक लोगों को कर चुके हैं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशिष्ट कार्य करने वाले 200 से अधिक लोगों को कर चुके हैं सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडेय विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो सौ से अधिक लोगों को सम्मानित कर चुके हैं। उनका कहना है कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनके उल्लेखनीय कार्य अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायी बनते हैं।
जुगल किशोर ने बताया कि एवरेस्ट विजेता पद्मश्री लवराज धर्मशक्तू, आईएएस में चयनित जयवर्द्धन शर्मा, सीडीएस टॉपर विवेक थरकोटी, सामाजिक कार्यों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती, अर्जुन अवार्डी हरिदत्त कापड़ी, बॉक्सिंग कोच भाष्कर भट्ट, न्यूरो सर्जन डॉ. महेश शर्मा, पर्वतारोही शीतल राज, रक्तदाता नवीन जोशी के अलावा विक्टोरिया क्रास से सम्मानित मेजर उत्तम सिंह क्षेत्री, सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत, इतिहासकार डॉ. राम सिंह के परिजनों सहित दो सौ लोगों को सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।