{"_id":"5c781a92bdec2254606a7d55","slug":"31551374994-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल, अंधेरे में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल, अंधेरे में रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बर्फबारी के चलते विद्युत लाइनों में फॉल्ट आने से बुधवार रात नगर समेत कई जगहों पर लोग अंधेरे में रहे। विद्युत विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को फॉल्ट ढूंढ आपूर्ति सुचारु की। कनालीछीना के पलेटा में टीम फॉल्ट ठीक करने में जुटी है। लोहाघाट में 15 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
बुधवार को हुई बर्फबारी से नगर के सिमलगैर, भाटकोट, बजेटी, पांडेगांव, खड़कोट, गुरना, झूलाघाट आदि जगहों की बत्ती दोपहर तीन बजे बाद गुल हो गई। भाटकोट क्षेत्र में तो रात में आपूर्ति सुचारु हो गई लेकिन अन्य जगहों पर कड़ाके की ठंड में लोग अंधेरे में रहे। सुबह के समय थोड़ी देर बिजली आई, लेकिन इसके बाद लगातार आंख-मिचौनी जारी रही।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि नगर और झूलाघाट में आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। उधर डीडीहाट में थल से बिजली आपूर्ति की जा रही है। कनालीछीना के पलेटा के पास विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग की तकनीकी टीम फॉल्ट ठीक करने में जुटी है।